हमने 20 हज़ार बीएलए बनाए हैं सभी को प्रॉपर ट्रेनिं

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर BLA की नियुक्ति में कांग्रेस रह गई पीछे, BJP-JMM रहे आगे

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बूथ लेवल एजेंट (BLA 1 और  बीएलओ 2) की नियुक्ति में कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (BJP) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) दोनों से पीछे रह गई है. कई जिलों में कांग्रेस बीएलए की नियुक्ति नहीं कर पाई. 

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के राजू ने कहा कि नंबर इज नोट इंपॉर्टेंट क्वालिटी इज इपॉर्टेंट. हमने 20 हज़ार बीएलए बनाए हैं सभी को प्रॉपर ट्रेनिंग दी गई है. ब्लॉक लेवल पर हम लोगों ने ब्लॉक संवाद कार्यक्रम किया. SIR प्रोसेस में कांग्रेस पार्टी बेहतर ढंग से इंवॉल्व होगी. 

यह भी पढ़ें: लेस्लीगंज में मनाई गई पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की 80वीं जयंती https://www.news11bharat.com/jharkhand/former-union-minister-ram-vilas-paswans-80th-birth-anniversary-celebrated-in-le/222354