खंड मुख्यालय स्थित गावां पंचायत भवन में शनिवार को

गावां में वहाब खान के नेतृत्व में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, दर्जनों लोगों ने थामा हाथ का साथ

संदीप बरनवाल/न्यूज़11 भारत गिरीडीह/डेस्क: प्रखंड मुख्यालय स्थित गावां पंचायत भवन में शनिवार को कांग्रेस के मिलन समारोह, संयुक्त प्रखंड स्तरीय बैठक एवं बीएलए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वहाब खान के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. इससे पूर्व वहाब खान झमुमो में थे आज उन्होनें कांग्रेस का हाथ थाम लिया. जिनमें महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही.

नवसदस्यों का स्वागत जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश केडिया, पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, विधानसभा प्रभारी हसनैन आलम, प्रखंड प्रभारी सुदामा राम एवं प्रखंड अध्यक्ष रणधीर चौधरी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर किया. सभा को संबोधित करते हुए सतीश केडिया ने कहा कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और राहुल गांधी की सोच से प्रभावित होकर लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं. वहीं हसनैन आलम ने संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया.

कार्यक्रम में बीएलए प्रशिक्षण के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर भी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि लंबे समय बाद प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं और कार्यकर्ताओं की इतनी बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जो क्षेत्र में संगठन की बढ़ती सक्रियता का संकेत है.