भाजपा कार्यलय के घेराव के बाद कांग्रेस महानगर अध्य
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने अरगोड़ा थाना पहुंचकर BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराया FIR
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: भाजपा कार्यलय के घेराव के बाद कांग्रेस महानगर अध्यक्ष कुमार राजा ने अरगोड़ा थाना पहुंचकर BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया. इस दौरान कुमार राजा के साथ पूर्व मंत्री बंधु तिर्की समेत कई नेता मौजूद रहे. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर प्रतुल शाहदेव, अशोक बडाईक, योगेन्द्र प्रताप सिंह, शशांक राज, रवि मुंडा, नीलम चौधरी, सत्यनारायण सिंह, रमेश सिंह, संजय जायसवाल सहित सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने अंडे, पानी के बोतल, शीशे की बोतल, पत्थर और डंडा फेंककर जानलेवा हमला किया.
यह भी पढ़ें- उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक: आरोपी मुकेश कुमार को बेल देने से कोर्ट का इनकार, जमानत याचिका खारिज