चौपारण में सड़क दुर्घटना में कंपनी कर्मी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क: चौपारण थाना क्षेत्र के पांडेयबारा स्थित मायापुर के पास रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया गांव निवासी रंजीत विश्वकर्मा पिता महावीर विश्वकर्मा 38 वर्ष के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार रंजीत विश्वकर्मा बरही की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे. इसी दौरान पांडेयबारा के मायापुर के समीप उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए.
स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.
रंजीत की मौत की खबर मिलते ही पथरिया गांव में शोक की लहर दौड़ गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मृतक अपने परिवार में कमाने वाला था.
यह भी पढ़ें: विश्व आदिवासी दिवस को लेकर बरवाडीह में तैयारी तेज, आयोजन समिति का गठन