केंदुआ गोनूडीह ओपी क्षेत्र के खरीकाबाद आटा चक्की क

धनबाद के केंदुआ में कलेक्शन एजेंट को मारी गोली, इलाके में दहशत का माहौल

न्यूज11 भारत धनबाद/डेस्क: केंदुआ गोनूडीह ओपी क्षेत्र के खरीकाबाद आटा चक्की के पास रविवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां अज्ञात अपराधियों ने आटा चक्की के कलेक्शन एजेंट उमेश यादव को गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. गोली लगने के बाद घायल उमेश यादव को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और DSP मौके पर पहुंचे. घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. पुलिस इलाके में नाकेबंदी कर अपराधियों की तलाश में जुटी है. हालांकि, अभी तक हमले के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है.

यह भी पढ़ें: परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन