झारखंड

Jharkhand Weather: सावधान! झारखंड में ठंड ने फिर दिखाए तेवर, बारिश के साथ 4 डिग्री तक लुढ़का पारा

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली हैं. राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बीते दिनों तापमान बढ़ने से लोगों को ठंड से राहत मिलने लगी थी, लेकिन अब उत्तर भारत और दिल्ली में हो रही बारिश का असर झारखंड तक पहुंच गया हैं. इसका नतीजा यह हुआ कि राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिर गया है, जिससे ठंड दोबारा कड़ाके की हो गई हैं.

चार जिलों में आज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, आज गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार में बारिश की संभावना जताई गई हैं. इन इलाकों में करीब 25 प्रतिशत तक वर्षा हो सकती हैं. दिन के समय बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती हैं. बारिश के कारण इन जिलों में न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा.

सेंट्रल झारखंड में भी ठंड बढ़ाएगी परेशानी सेंट्रल झारखंड के जिले- रांची, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़ और खूंटी में भी मौसम का असर साफ दिखाई देगा. यहां भले ही बारिश कम हो, लेकिन बादल और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. जहां हाल के दिनों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं अब इसके 9 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना हैं.

30 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम  मौसम विभाग का कहना है कि 30 जनवरी तक पलामू और लातेहार जैसे इलाकों में हल्की बारिश जारी रह सकती है, जबकि सेंट्रल झारखंड में शाम और रात के समय कड़ाके की ठंड महसूस होगी. अगले 48 घंटे तक ठंड और बारिश से राहत मिलने के आसार कम है हालांकि 30 जनवरी के बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार होगा और न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी संभव हैं. इसके बाद तापमान 14 से 15 डिग्री के आसपास पहुंच सकता हैं.

यह भी पढ़े: नगरपालिका चुनाव को लेकर रांची नगर निगम क्षेत्र में BNSS की धारा-163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा जारी