झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में दिवाली से पहले ठंड ने दी दस्तक, साफ आसमान के बीच गुलाबी सर्दी का मौसम

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह बदलने लगा हैं. राजधानी रांची समेत कई जिलों में सुबह-शाम की हवा में ठंडक महसूस की जा रही हैं. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ऊपर या आसपास फिलहाल किसी भी तरह का सिनॉप्टिक सिस्टम सक्रिय नहीं है और बंगाल की खाड़ी में भी कोई निम्न दबाव क्षेत्र नहीं बना हैं. ऐसे में आने वाले 5 दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा.

दिवाली पर महसूस होगी हल्की ठंडक मौसम विभाग का कहना है कि दिवाली के बाद झारखंड में मौसम का रुख और ठंडा होगा. दिन में धूप तो तेज रहेगी, लेकिन सुबह-शाम ‘गुलाबी सर्दी’ का एहसास बढ़ेगा. रांची, खूंटी, लोहरदगा और डाल्टनगंज में दिन का तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया हैं. वहीं, लातेहार में न्यूनतम तापमान गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे ठंड की आहट साफ महसूस हो रही हैं.

मानसून को अलविदा, दिखा साफ आसमान मानसून अब झारखंड से पूरी तरह विदा हो चुका हैं. इसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है- नीला आसमान, सुहावना मौसम और शाम को ठंडी हवा लोगों के मूड को खुशनुमा बना रही हैं. राजधानी रांची में लोग अब छत से ही खूबसूरत सनसेट का आनंद ले पा रहे हैं. राज्य में इस साल मानसून के दौरान 1 जून से अब तक कुल 1266.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 50 प्रतिशत अधिक हैं. रांची में तो इस बार सबसे ज्यादा 1586 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य से लगभग 70 प्रतिशत ज्यादा हैं. हालांकि, पाकुड़, सिमडेगा और गोड्डा जैसे कुछ जिलों में औसत से 30-35 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई.

यह भी पढ़े:  चिराग पासवान की पार्टी LJP-R किन 29 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, लिस्ट जारी