CM Livestock Development Scheme: चयनित लाभुक 10 जून तक जमा करें अंशदान राशि, बीएएचओ की अपील
न्यूज11 भारत पलामू/डेस्क: चैनपुर के प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत सिंह ने सीएम पशुधन विकास योजना के चयनित लाभुकों को अपने बैंक खाते में 10 जून तक अंशदान राशि हरहाल में जमा करने की अपील की हैं साथ ही उन्होंने बताया कि जारी विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में जो लाभुक अभी तक राशि जमा नहीं किए हैं तो उन्हें 10 जून तक खाते में अंशदान राशि जमा करने का निर्देश दिया गया हैं.
वहीं बीएएचओ ने सीएम पशुधन विकास योजना के तहत चैनपुर व रामगढ़ प्रखंड स्तर पर विभाग द्वारा तय लक्ष्य से अधिक सुयोग्य लाभुकों का चयन किए जाने की जानकारी दी. एक जवाब में उन्होंने अंशदान राशि जमा करने की तिथि और भी बढ़ाए जाने की बात से सीधा इनकार किया. मालूम हो कि उक्त योजना के तहत लाभुकों को कोटिवार 10 और 25 प्रतिशत के अंशदान पर बतख, मुर्गी, गाय, बकरी, कुक्कुट आदि का वितरण किया जाना है.
यह भी पढ़ें: 21 जून को पटना में जुटेगा JDU का राष्ट्रीय कुनबा, संगठन और रणनीति पर होगा बड़ा मंथन