झारखंड

दिवंगत जे० एन० सिंह के संस्कार भोज में सम्मिलित हुए  सीएम हेमंत सोरेन, परिजनों का बांधा ढाढ़स

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज दिवंगत जे. एन. सिंह (राज्य सरकार के अवकाश प्राप्त अधिकारी ) के  निधन पर आयोजित संस्कार भोज में सम्मिलित होने उनके पिस्का मोड़ (शारदा बैट्री गली), रांची स्थित आवास पहुंचे. यहां उन्होंने जेएन सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. मुख्यमंत्री ने दिवंगत जेएन सिंह के पुत्र विनोद कुमार सिंह एवं अन्य परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और  दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को  दु:ख सहन करने की शक्ति देने की कामना ईश्वर से की.

यह भी पढ़ें: Breaking News: बोकारो की तरह हजारीबाग में भी ट्रेज़री से अवैध निकासी, दो पुलिसकर्मीयों को लिया गया हिरासत में