झारखंड

सरायकेला में गुरु चरण किस्कू के सुपुत्र के विवाह में कल्पना सोरेन के साथ शामिल हुए सीएम हेमंत, नवदंपती को दिया आशिष

मनोज सिंह/न्यूज11  भारत

सरायकेला/डेस्क:  मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन के साथ  सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड स्थित धातकीडीह में गुरु चरण किस्कू के सुपुत्र संतोष कुमार किस्कू संग स्नेहा सोरेन के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित वर-वधू स्वागत समारोह में सम्मिलित हुए. इस अवसर पर उन्होंने नव दंपती को बधाई देने के साथ सुखद एवं खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया. इस अवसर पर गुरु चरण किस्कू एवं उनके सगे-संबंधी मौजूद रहे. इससे पूर्व  मुख्यमंत्री के यहां आगमन पर सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन की ओर से स्वागत एवं गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

यह भी पढ़ें: गावां में अवैध गिट्टी लदा ट्रक जब्त, सीओ ने की कार्रवाई, चालक और मालिक पर प्राथमिकी दर्ज