बच्चा चोरी कांड: दो आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, भेजे गए जेल
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: बीआईटी मेसरा ओपी पुलिस ने केंदुआ टोली निवासी बब्लू पंडित के 4 साल का बच्चा अनमोल कुमार को चोरी करने वाले दो आरोपीयों को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.बच्चे की चोरी बृहस्पतिवार को हुई थी.चार साल का अनमोल जब अपने घर के आंगन में खेल रहा था, उसी समय चोर वहां पहुंच घटना को अंजाम देकर फरार हो गया. अनमोल की माता गुड़िया देवी ने मेसरा ओपी में बच्चा चोरी के संबंध में आवेदन दी, पुलिस को बताया कि मेरा बच्चा दिन के लगभग 10:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था, कुछ देर बाद मैं घर से बाहर निकली तो बच्चा नहीं था, मैं काफी घबरा गई. इधर-उधर खोजबीन करने के बाद कहीं पता नहीं चला. तब किसी ने बताया कि एक महिला बच्चे को चोरी कर नेवरी की तरफ गई है, तब मैंने अपने पति एवं अन्य लोगों के साथ नेवरी चौक पहुंची, तो देखा की मेरा जिगर अनमोल को जगतपाल करमाली अपने कब्जे में लिए हुए हैं. इसके बाद आसपास के लोगों द्वारा चोरी करने वाली महिला एवं पुरुष को पकड़ा और पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों चोरों को पकड़ कर थाने ले गई. वहीं बच्चे को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया, बच्चा सह-कुशल पाकर मां-बाप के चेहरे खुशी से खिल उठे. मिश्रा ओपी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया की बच्चा चोरी करने वाली महिला ओरमांझी प्रखंड क्षेत्र के चंदरा पंचायत के मायापुर की रहने वाली है, जबकि चोर जगतपाल करमाली ओरमांझी के दड़दाग सरना टोली का रहने वाला हैं. दोनों को कांड संख्या 449 /2025 के जेल भेज दिया गया है.
यह भी पढ़े: Breaking: कोल वाशरी का 50 मीटर ऊंचा सेलो 1 नंबर प्लांट 5 हजार टन कोयला के साथ हुआ धराशायी