झारखंड

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत जेएन सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज शारदा बैटरी गली, पिस्का मोड़ रांची स्थित विनोद कुमार सिंह के आवास पहुंचकर उनके पिता (राज्य सरकार के पूर्व अधिकारी) जेएन सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने जेएन सिंह के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विनोद कुमार सिंह एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर दु:ख की इस घड़ी में उनका ढांढस बंधाया. ये भी पढ़ें- वित्त वर्ष 2025-26 के समापन के लिए झारखंड सरकार ने 28 मार्च को कोषागार खोले रखने का लिया निर्णय