झारखंड

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से तेलंगाना HC के मुख्य न्यायाधीश ने की मुलाकात

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज (25 अप्रैल) तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने रांची के लोक भवन में भेंट की.

इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह ने अपने सुपुत्र के विवाहोपरांत आयोजित ‘आशीर्वाद समारोह’ में आमंत्रित किया है.

यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के खिलाफ दर्ज कराया मामला, जानें क्या है पूरा माजरा