झारखंड
चौपारण थाना पुलिस ने वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
विरेन्द्र शर्मा/न्यूज़11 भारत बरही/डेस्क: थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम चयकला निवासी असीम रजा, पिता कलीमुद्दीन साह को उसके घर से दबोचा. पुलिस के अनुसार असीम रजा के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. गिरफ्तारी के बाद थाना में आवश्यक पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी की गई. मेडिकल जांच के उपरांत अभियुक्त को हजारीबाग न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में फरार वारंटियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. कांड संख्या 163/25 से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है.