झारखंड

चतरा नगर परिषद अध्यक्ष अताउर रहमान और सरायकेला नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चौधरी ने CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में नवनिर्वाचित चतरा नगर परिषद के अध्यक्ष अताउर रहमान उर्फ़ बाबू खान एवं सरायकेला नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें- चंपाई सोरेन के पैतृक गांव पहुंचे बाबूलाल मरांडी, दिवंगत वीर सोरेन के तस्वीर पर अर्पित किया श्रद्धासुमन