झारखंड

झारखंड कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के अधिकतम आयु सीमा की गणना की तिथि में बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. आयोग ने हाई कोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा में अधिकतम आयु सीमा की गणना तिथि में बदलाव किया है. पहले अधिकतम आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जानी थी, जिसे बदलकर 1 अगस्त 2019 कर दिया गया है. झारखंड हाई कोर्ट के आदेश के बाद ये निर्णय लिया गया. अभ्यर्थी आज यानि 20 मई 2026 से 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. वहीं, परीक्षा शुल्क, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित की गई है. 22 जून से 24 जून तक अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया जाएगा. अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि मुमताज अंसारी समेत अन्य की ओर से याचिका दाखिल की गई थी.  ये भी पढ़ें- बोकारो ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा: अकाउंटेंट कौशल पांडे ने कबूला कमीशन का खेल, कई अधिकारियों पर गिर सकती है गाज