झारखंड

चंदवा में CBSE 10वीं रिजल्ट: ग्रीन फील्ड एकेडमी का 100% परिणाम, आयुषराज गुप्ता बने प्रखंड टॉपर

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क:  सीबीएसई बोर्ड द्वारा बुधवार को 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें चंदवा स्थित ग्रीन फील्ड एकेडमी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है.

विद्यालय से इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया था और सभी विद्यार्थी सफल रहे, जिससे स्कूल ने 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया.

इस परीक्षा में सूरजदेव प्रसाद के पुत्र आयुषराज गुप्ता ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. वहीं अमन राज (पिता- जितेंद्र कुमार) ने 94.4 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान तथा मोहित पांडा ने 92.8 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया.

आकांक्षा उरांव (पिता- महेंद्र उरांव), सोनी कुमारी (पिता- संतोष प्रजापति) एवं मनीष रंजन (पिता- रविन्द्र राम) ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चौथा स्थान हासिल किया. रितिका कुमारी (पिता- सुनील कुमार) एवं आकाश कुमार पासवान (पिता- प्रेम कुमार पासवान) ने 89 प्रतिशत अंक लाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया. वहीं प्रेरणा मेहता (पिता- अभिमन्यु मेहता) एवं पल्लवी कुमारी (पिता- दिनेश कुमार) ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किया.

विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं माता-पिता के आशीर्वाद को दिया.

विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम पर निदेशक अरविंद सिंह, अनुराधा सिंह, प्रिंसिपल अन्नाकुटी समेत शिक्षक एलेक्स कंडुलना, अमर कुमार, उत्तम, रघु, रंजन, रूपेश व अन्य ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

यह भी पढ़ें: भेलवाघाटी के चौकी गांव के एक घर में लगी भीषण आग, घरेलू सामग्री समेत 2 लाख सम्पत्ति जलकर राख