झारखंड
सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ झारखंड में CBI का छापा, किसी को भी नहीं दिया जा रहा अंदर जाने
न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: आज की बड़ी खबर रांची के ब्राम्बे से निकले के सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, ब्राम्बे स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ झारखंड में सीबीआई का छापा पड़ा है. सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ झारखंड के बाहर शिक्षक, कुलपति और सीबीआई की गाड़ी खड़ी है. बताया यह भी जा रहा है कि छापा पड़ने के बाद किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है.
वहीं इस मामले को लेकर CUJ वाइस चांसलर ऑफिस ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने कहा है कि सीबीआई जांच के लिए आई है. मगर विश्वविद्यालय में किसी को आने-जाने या कुलपति से मिलने से रोक नहीं गया है. कुलपति ने कहा कि जांच पुरानी है हम जांच में सहयोग कर रहे हैं.