राजधानी रांची स्थित जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में झ
रांची के जेएससीए स्टेडियम में भगदड़ मामले में केस दर्ज, 150 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची स्थित जेएससीए क्रिकेट स्टेडियम में झारखंड टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान हुए भगदड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में धुर्वा थाना में 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस के अनुसार, स्टेडियम में हुई अव्यवस्था और हंगामे को लेकर मामला दर्ज किया गया है. अब स्टेडियम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके आधार पर हंगामा करने वाले लोगों की पहचान की जाएगी.