धावाचीता मोड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, सात लोग बाल-बाल बचे
उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़11 भारत राजगंज/डेस्क: राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचीता मोड़ स्थित बाईपास रोड पर बुधवार दोपहर करीब 2:15 बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बताया जाता है कि कार चालक सड़क पर अचानक आए एक जानवर को बचाने का प्रयास कर रहा था, इसी दौरान वाहन असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल से जा टकराया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना में कार में सवार महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित कुल सात लोग बाल-बाल बच गए. हादसा गंभीर हो सकता था, लेकिन सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर कार (संख्या JH10CT6211) गया से भौंरा की ओर जा रही थी. वाहन का संचालन अनिल कुमार साव (30 वर्ष), पिता विजय साव, निवासी भौंरा बाजार, थाना जोड़ापोखर द्वारा किया जा रहा था. इसी दौरान धावाचीता मोड़ के समीप यह दुर्घटना हुई. घटना की सूचना मिलने पर राजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया. मामले की जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: 28 से 30 जून तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, 22 जून को होगी समन्वय समिति की बैठक