झारखंड

रांची के हरमू मैदान से ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 3.54 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू मैदान के आसपास एक व्यक्ति द्वारा बाहर से लाकर ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है. सूचना के आधार पर सिटी एसपी के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में अरगोड़ा थाना की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान हरमू मैदान क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के क्रम में उसके पास से 3.54 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर एवं एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई परिवहन विभाग तथा राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षात्मक बैठक