Breaking News: झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए बड़ा फैसला, स्कूलों के समय में किया गया बदलाव
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने लगातार बढ़ रही गर्मी के प्रभव को देखते हुए सरकारी, गैर सरकारी, अनुदानित और अल्पसंख्यक सहित सभी कोटि के विद्यालयों के समय में बदलाव किया हैं. विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया हैं.
क्या है नया समय? जारी आदेश के अनुसार, कक्षा KG से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगी. वहीं कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी.
शिक्षकों के लिए भी निर्देश विभाग ने सभी कोटि के विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को स्कूल समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया हैं. शिक्षकों को सुबह 7 बजे से 1 बजे तक विद्यालय में रहना हैं. यह आदेश 21 अप्रैल यानी कल से लागू होगी.
यह भी पढ़े: Airtel यूजर्स हो जाए सावधान! 84 दिन वाला रिचार्ज प्लान हुआ महंगा, बढ़ेगा जेब पर भारी असर