झारखंड

बोकारो: युवती हत्याकांड में लापरवाही पड़ी भारी, चंद्रपुरा थाना प्रभारी भी हुए सस्पेंड

न्यूज़11 भारत बोकारो/डेस्क: बोकारो जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं. एक ओर युवती हत्याकांड से जुड़े मामले में 10 सब-इंस्पेक्टर सहित कुल 28 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, वहीं दूसरी ओर चंद्रपुरा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह पर भी कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.  अजय कुमार सिंह पर ड्यूटी में लापरवाही के गंभीर आरोप लगे थे. थाना निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड अपडेट नहीं पाए गए और दस्तावेजों में भी भारी अव्यवस्था सामने आई. इसी के आधार पर विभाग ने उनके खिलाफ यह कदम उठाया.  प्रशासनिक बदलाव के तहत अब विक्रम कुमार को चंद्रपुरा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है. वहीं पिंड्राजोरा थाना की जिम्मेदारी रवि कुमार को सौंपी गई है, जो इससे पहले गोमिया थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे. इसके अलावा प्रफुल्ल महतो को गोमिया थाना भेजा गया है, जबकि श्यामल मंडल को आईयरल थाना की कमान दी गई है. ये भी पढ़ें- बोकारो में बड़ी कार्रवाई: 28 पुलिसकर्मी निलंबित, जांच में गंभीर लापरवाही उजागर