झारखंड

दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, राज्यसभा चुनाव को लेकर नेताओं के साथ करेंगे बैठक

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन दो दिवसीय दौरे पर 5 जून को झारखंड आने वाले हैं. बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह नितिन नवीन का पहला झारखंड दौरा होने वाला है. बता दें, राज्य में होने वाले राज्यसभा चुनाव को देखते हुए यह दौरा किया जा रहा है. साथ ही  आगामी राज्यसभा चुनाव की राजनीतिक सरगरमी के बीच उनका यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार,  झारखंड दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन प्रदेश की कोर कमेटी कि बैठक करेंगे. जिसमें वह सांसद- विधायकों, जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारी के साथ एक बैठक करेंगे. यह बैठक एक बैंक्विट हॉल में आयोजित की जा रही है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में मौसम बदलेगा करवट: 2 दिन बाद मिलेगी गर्मी से राहत, कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट