झारखंड

मनोहरपुर स्वास्थ्य केंद्र में मां व बच्चे की मौत के मामले में भाजपाइयों ने कहा- दोषियों को सजा मिलनी चाहिए

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क:  रविवार को मनोहरपुर में सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की वजह से एक दुखद घटना घटी जिसमें मां और बच्चे की मौत हो गई .इस गंभीर घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने  परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरी भारतीय जनता पार्टी  आपके साथ है आगे भारतीय जनता पार्टी इस विषय को गंभीरता से लेकर  उच्च स्तरीय जांच करवाएगी और दोषियों को सजा दिलाने का काम करेगी.

साथ ही भारतीय जनता पार्टी के जिला सह संयोजक अजय प्रजापति ने हेमंत सरकार के घटिया स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठाया है उन्होंने कहा है की हेमंत सरकार में जिले के पूरे स्वास्थ्य व्यवस्था बदतर हालत में है आए दिन हमें देखने को मिलता है कोई पिता अपने बच्चों को कार्टून के बॉक्स में भरकर लाते हैं तो कभी सुनने को मिलता है चाईबासा में एचआईवी संक्रमित खून बच्चों को चढ़ा दिया जाता है साधारण मरीज को भी हमारे मनोहरपुर सरकारी अस्पताल से रेफर कर दिया जाता है .मौके पर भारतीय जनता पार्टी से जिला सहसंयोजक अजय प्रजापति, प्रदेश सदस्य कैलाश गुप्ता, युवा मोर्चा महामंत्री हेमंत सांडिल, जमा खान,प्रदीप मिश्रा ,मनोज नायक स्वरूप पति आदि पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत से मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मचा कोहराम