भाजपा आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव करने वा
BJP का कांग्रेस कार्यालय घेराव, मंत्री इरफान अंसारी बोले- "आज डंडा चलेगा आओ.."
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय का घेराव करने वाली है. इस मामले पर अब कांग्रेस नेता और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा भाजपा ने बेशर्मी की हद पार कर दी है. हमारे युवा आज सड़क पर है, उनपर गोलियां चलायी जा रही है. मंत्री ने भाजपा को खुली चेतावनी देते हुए कहा- तुमने गोलीयां चलायी है, आज डंडा चलेगा आओ".
मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि सत्ता के दम पर आवाज़ें दबाई जा सकती हैं, बंदूकों से जानें ली जा सकती हैं, लेकिन युवाओं के लहू का जोश कभी दबाया नहीं जा सकता. मंत्री ने कहा आर हो या पार अब फैसला मैदान में होगा.
इसे भी पढ़ें: रांची: आज कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेगी भाजपा