झारखंड

हजारीबाग की घटना को लेकर BJP का अल्टिमेटम, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 03 अप्रैल को झारखंड बंद का ऐलान

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: हजारीबाग में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पीसी की. उन्होंने कहा कि बहुत दुख के साथ ये पत्रकारवार्ता कर रहा हूं. उन्होंने कहा कि लगातार बेटी-बहनों के साथ अपराध बढ़ रहा है. जुलूस के बीच में बच्ची का अपहरण हो जाता है. जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म होता है. इस प्रकार का भयावह घटना आज तक हमने नहीं सुना था. लोग रात भर बच्ची को ढूंढते रहे, लेकिन बच्ची नहीं मिली. इतने बेरहमी के साथ बच्ची की हत्या की गई. बच्ची के पिताजी महाराष्ट्र में मजदूरी का काम करते थे.  आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सेवा के भाव से काम करते हैं. उनका प्रधानमंत्री आवास का एक घर बना हुआ है. सरकार का कोई प्रतिनिधि आज तक वहां पर जाने का काम नहीं किया. आज हमारे हल्ला करने के बाद कांग्रेस नेता वहां मिलने पहुंचे और 1 लाख रुपए का मुआवजा देकर हल्ला पीटने लगे. हम प्रचार में विश्वास रखने वाले लोग नहीं हैं. आदित्य साहू ने कहा कि दो दिन के अंदर अगर अपराधी नहीं पकड़े गए तो 2 तारीख को भाजपा के कार्यकर्ता सड़कों पे नजर आएंगे. और 3 तारीख को पूरा झारखंड बंद करेंगे. अपराधियों को फांसी की सजा मिले.  ये भी पढ़ें- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में ट्रायल फेस कर रहे दो आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी