चंदवा में 'ग्राम चलो-बस्ती चलो' अभियान के तहत सेन्हा गांव में भाजपा की बैठक आयोजित
राहुल कुमार/न्यूज 11भारत
चंदवा/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम के तहत शनिवार को भाजपा मंडल चंदवा पूर्वी द्वारा “ग्राम चलो-बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत लाधूप पंचायत के सेन्हा गांव में एक बैठक आयोजित की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष जनक महतो ने की, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही. बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने भाजपा की नीतियों, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला. साथ ही ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया.
कार्यक्रम का उद्देश्य गांव-गांव तक पार्टी की पहुंच मजबूत करना और आमजन से सीधा संवाद स्थापित करना बताया गया. मौके पर कार्यक्रम के प्रभारी सह पूर्व मंडल महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद ने कहा कि “ग्राम चलो-बस्ती चलो अभियान” के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता सीधे ग्रामीणों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं और समाधान के लिए प्रयासरत हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया.
इधर चंदवा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रिकी वर्मा के नेतृत्व में बारी पंचायत के बरैनी ग्राम में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ.कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं भी रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया. मौके पर वरिष्ठ भाजपाई महेंद्र प्रसाद साहू, मंडल मंत्री राजेश गंझु, भाजयुमो मंडल महामंत्री दुर्गा ठाकुर, ग्राम प्रधान विजय मुंडा, बूथ अध्यक्ष अशोक तिवारी सहित बिकास मुंडा, लालू मुंडा, राजेश मुंडा, पवन उरांव, प्रवीन तिवारी, सुधु मुंडा, फहीम खान, एहसान खान, भोलेशंकर लोहरा समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: टीएसपीसी की फायरिंग के बाद खलारी-एनके एरिया में कोयला उठाव ठप, कारोबारियों में दहशत