मनोहरपुर में भाजपा बीएलए-2 कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, कार्यकर्ताओं की भूमिका और जिम्मेदारियों पर चर्चा
न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: भारतीय जनता पार्टी मनोहरपुर मंडल एवं आनंदपुर मंडल के बीएलए-2 कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष बहनू तिर्की ने की.
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वमन गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी सरल एवं सहज भाषा में दी. उन्होंने निर्वाचन संबंधी कार्यों में बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की भूमिका और जिम्मेदारियों पर भी प्रकाश डाला.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से बीएलए-1 एवं चक्रधरपुर जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, जिला महामंत्री तीरथ जामुदा, कार्यक्रम प्रभारी मालती गिलुआ, भाजपा जिला महामंत्री किशोर डागा, जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल प्रधान तथा आनंदपुर मंडल अध्यक्ष उमेश रवानी उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया.
मनोहरपुर मंडल अध्यक्ष बहनू तिर्की ने मुख्य वक्ता वमन गुप्ता को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. वहीं जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक को श्याम सांडिल तथा कार्यक्रम प्रभारी मालती गिलुआ को सीमा मुंडारी ने अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. मंच संचालन जिला महामंत्री किशोर डागा ने किया. इस दौरान गुरुचरण नायक एवं मालती गिलुआ ने भी कार्यकर्ताओं को एसआईआर के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी. कार्यक्रम में अमरेश विश्वकर्मा, संजय सिंह, श्याम सांडिल, तेजराज महतो, संतोष कुमार गुप्ता, सिद्ध कुमार केरकेटा, प्रदीप कुमार मिश्रा, पारस सिंह, अंबुज साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं बीएलए-2 कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: खलारी रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर पर विवाद के बाद कर्मचारी के साथ मारपीट, छुट्टे पैसे को लेकर हुई थी कहासुनी