झारखंड

पलामू में चला पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का जादू, बीजेपी समर्थित मेयर प्रत्याशी अरुणा शंकर को मिला बड़ा समर्थन

न्यूज़11 भारत पलामू/डेस्क: पलामू नगर निगम चुनाव में बीजेपी समर्थित मेयर पद की उम्मीदवार अरुणा शंकर को बड़ा समर्थन मिला है. इस दौरान मेयर पद की प्रत्याशी जय श्री गुप्ता ने अपनी उम्मीदवारी छोड़ते हुए अरुणा शंकर को समर्थन देने की घोषणा की. इसके बाद एक और मेयर पद की पूर्व प्रत्याशी मीना गुप्ता ने भी अरुणा शंकर को अपना समर्थन दे दिया. दोनों पूर्व उम्मीदवार अब चुनाव की दौड़ से बाहर हो चुके हैं. 

यह भी पढ़े: पॉलिटेक्निक लेक्चररों का प्रदर्शन, JPSC की नई नियुक्ति विज्ञापन रद्द करने की मांग