झारखंड
BIG BREAKING: गोला में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, परिजनों के आवेदन पर मामला दर्ज
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: गोला थाना क्षेत्र के मगनपुर गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है. इस सम्बन्ध में पीड़िता की मां ने गोला थाना में एक आवेदन दिया है. जिसके बाद फ़ौरी कार्रवाई करते हुये गोला थाना पुलिस ने आरोपी युवक सुरेन कुमार को गिरफ्तार कर लिया हैं.
इस सम्बन्ध में बताया जाता है कि आरोपी युवक पीड़िता के पिता के ही टेंट हाउस में काम करता है. घटना के समय आरोपी युवक पीड़िता के घर टेंट का कपड़ा लाने गया था. जहां अकेली पाकर आरोपी ने बच्ची के साथ गलत हरकत किया. जिसके बाद बच्ची ने मां से सारी बात बताई.
यह भी पढ़ें: गावां में भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, पेयजल व्यवस्था व आगजनी से बचाव पर विशेष जोर