अपराधिक घटनाओं की रोकथाम, क्षेत्र में शांति-व्यवस्

बेरमो के थानाध्यक्ष ने लोगों से की अपील, किरायेदार के सत्यापन में करें सहयोग

विश्वकर्मा भारती/न्यूज 11 भारत 

बेरमो/डेस्क: बेरमो थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र मे रहने वाले किरायेदार की सत्यापन कार्य में मकान , दुकान और प्रतिष्ठान के मालिकों से अपील किया है जिन्हें भी वे किरायेदार बनाया है उनका सत्यापन जरुर से जरूर करा लें. किरायेदार का सत्यापन अति आवश्यक है.आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से  किरायेदार सत्यापन अभियान तेज़ कर दिया है.

थाना द्वारा निर्धारित किरायेदार सत्यापन प्रपत्र जारी किया गया है, जिसे भरकर प्रत्येक मकान मालिक को अपने किरायेदार का पुलिस सत्यापन कराना अनिवार्य होगा.जारी प्रपत्र में मकान मालिक का नाम, पता, मोबाइल नंबर, पेशा तथा किरायेदार का नाम, पिता का नाम, स्थायी पता, उम्र, मोबाइल नंबर, फोटो और आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, राशन कार्ड अथवा ड्राइविंग लाइसेंस जैसे किसी एक पहचान पत्र का विवरण दर्ज करना होगा. इसके बाद मकान मालिक एवं किरायेदार के हस्ताक्षर सहित प्रपत्र संबंधित थाना में जमा किया जाएगा.

बेरमो थाना प्रभारी रोहित सिंह ने कहा है कि यह अभियान क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.पुलिस ने सभी मकान मालिकों से अपील की है कि वे बिना पुलिस सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को किराये पर न रखें. नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में ट्रेन से कटकर बहरागोड़ा के युवक की मौत, पूर्व विधायक की पहल पर मिली 50 हजार की मदद