झारखंड

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

नीरज कुमार साहू/न्यूज11  भारत 

बसिया/डेस्क:  कलिगा पंचायत के कलिगा से सिरिबिडा जाने वाली ग्रामीण सड़क के दिन अब बहुरने वाले हैं. जिला परिषद सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल पर शनिवार को कनीय अभियंता राजू कुमार ने सड़क की मरम्मती और गार्डवाल निर्माण के लिए स्थल नापी की.   साल 2025 में यह सड़क बह गई थी, जिससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही थी.

ग्रामीणों की शिकायत पर जिप सदस्य ने जिला प्रशासन से सड़क मरम्मती एवं गार्डवाल निर्माण की मांगकी थी. इसके बाद गुमला उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को प्राक्कलन (Estimate) बनाने के लिए नापी का कार्य पूरा किया गया. इस मौके पर हेमंत महतो, परमानंद राम, पीटर सुरीन, दीपक महतो, जागा कुल्लू और राजेश कुल्लू समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा