बरियातू ज्वेलर्स दुकान लूटकांड का खुलासा, डिलीवरी बॉय बना लुटेरा
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का खुलासा कर दिया गया है. हरिहर सिंह रोड में कल शाम हुए इस लूटकांड के अभी 12 घंटे भी नहीं बीते थे कि रांची पुलिस ने घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्रीति ज्वेलर्स में हुए लूटकांड का रांची पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इसके साथ ही रांची पुलिस की टीम ने तीन अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक कुमार, महेश कुमार और सेराज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं मिली जानकारी के अनुसार, लूट के सभी जेवरात भी पुलिस ने बरामद कर लिया है. पूरे मामले को लेकर रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में शामिल अपराधी राजधानी रांची में डिलीवरी बॉय का काम किया करता था. काम के दौरान प्रॉफिट कम होने की वजह से लूट की योजना बनाई और प्रीति ज्वेलर्स दुकान में धावा बोल दिया. वहीं जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी प्राप्त हुआ है कि तीनों अपराधियों की पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और जेल से छूटने के बाद जेवर दुकान लूट कांड की योजना बनाई गई. पुलिस के जांच में भी घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है जिससे अपराधी पहले डिलीवरी का कार्य किया करता था और प्रीति ज्वेलर्स दुकान में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए इसी बाइक का फिर से इस्तेमाल किया गया था. यह भी पढ़ें: रांची: सदर अस्पताल में प्रशिक्षु नर्सों के साथ व्यक्ति ने की अश्लील हरकत, कर्मचारियों ने की जमकर पिटाई