झारखंड

बालूमाथ पुलिस ने नगड़ा से पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर भेजा जेल, दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का बाप-बेटे पर आरोप

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

बालूमाथ/डेस्क: थाना पुलिस ने दहेज के लिए विवाहिता का हत्या करने के आरोप में बेटा और बाप को गिरफ्तार कर जेल भेजने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है.इस सम्बन्ध में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बतलाया कि दो प्राथमिकी अभियुक्त अमन साव उर्फ राजू एवं तिला साव ग्राम नगड़ा थाना बालूमाथ को गिरफ्तार कर लातेहार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दोनों बालूमाथ थाना कांड संख्या 35/36 का प्राथमिक अभियुक्त है.इन पर दहेज के लिए विवाहिता का हत्या करने का आरोप है.बता दें कि बीते दिनों पहले विवाहिता का संदिग्ध मौत हो गई थी जिस पर विवाहिता के पिता ने बालूमाथ थाना में आपत्ति दर्ज कराई थी जिस पर थाना पुलिस ने अग्रसर कार्रवाई करते हुए दोनों पिता पुत्र को लातेहार जेल भेज दिया है. ज्ञात हो कि विवाहिता का छह माह का बेटा है जिसका विवाहिता के माइका में लालन पोषण हो रहा है.

यह भी पढ़ें: साईं नर्सिंग होम में विवेकानंद आई कैंप का आयोजन, मोतियाबिंद सहित कई रोगों के मरीज किए हुए चिह्नित