बाघवार एकेडमी का शानदार प्रदर्शन, संस्कृति ज्ञान परीक्षा में 24 छात्रों ने मेरिट में बनाई जगह
न्यूज11 भारत
चान्हो/डेस्क: भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा, रांची (सत्र 2025–26) के घोषित परिणामों में बाघवार एकेडमी, चान्हो ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया है. विद्यालय के कुल 210 विद्यार्थियों ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में भाग लिया और शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित की. इनमें से 24 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया.
प्राप्त परिणामों के अनुसार, 6 विद्यार्थियों ने प्रथम, 8 ने द्वितीय तथा 10 विद्यार्थियों ने तृतीय स्थान हासिल किया. कक्षा 5 से 10 तक के विद्यार्थियों ने प्रत्येक स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया.
कक्षा-वार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी
कक्षा 5 में देव गुप्ता, कक्षा 6 में मुहम्मद अरहम, कक्षा 7 में आयुष कुमार साहू, कक्षा 8 में शालिनी कुमारी, कक्षा 9 में अंकिता गुप्ता एवं कक्षा 10 में राखी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया.
इसके अतिरिक्त सूरज यादव, अंश तिर्की, अक्षय कुमार, प्रियांशु कुमारी, राशि कुमारी, अनु दुबे, नितिन कुमार एवं हर्ष कुमार सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. वहीं रुद्र राज साहू, सोहम कुमार साहू, श्रीन कुमारी, अभय बड़ाइक, लक्ष्मी प्रिया, ओलिव एक्का, आयुष्मान गोस्वामी, जीनत परवीन, ममता कुमारी एवं भुनेश्वर महतो ने तृतीय स्थान हासिल किया.
विद्यालय के प्राचार्य अरुण बघवार एवं निदेशक अशोक बाघवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “यह सफलता विद्यार्थियों की लगन, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है. भारतीय संस्कृति का ज्ञान हमारी असली पहचान और शक्ति है.”
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया.
यह भी पढ़ें: पेटरवार के भेलवाटांड़ में हो रहे यज्ञ के दूसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं का भीड़, यज्ञ स्थल की परिक्रमा से वातावरण हुआ भक्तिमय