गावां के जगदीशपुर में आयोजित यज्ञ में शामिल हुए बाबूलाल, कहा- यज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है
संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत
गावां/डेस्क: प्रखंड के पिहरा पश्चिमी पंचायत के जगदीशपुर गांव के सरैयादह में स्थित मुंडेश्वरी पहाड़ में चल रहे श्रीश्री 1008 शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष सह क्षेत्र के विधायक बाबुलाल मरांडी पहुंचे. इस अवसर पर आयोजकों ने उनका स्वागत किया. विधायक बाबुलाल मरांडी ने यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यज्ञ से गांवों का वातावरण शुद्ध होता है, ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और क्षेत्र का वातावरण भी आध्यात्मिक बनता है.
उन्होंने यज्ञ के सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामवासियों और आयोजकों को बधाई दी. उन्होंने यज्ञ आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया. यज्ञ में दूर-दराज से श्रद्धालु भाग ले रहे हैं. मौके पर राजेश शर्मा, अमरदीप निराला, मुन्ना सिंह, मनोज यादव, श्रीराम यादव, चन्द्रशेखर आजाद, आनन्दी यादव, बनवारी महतो, पप्पू यादव, मंटू शर्मा समेत कई कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: मनोहरपुर बाइक की टक्कर से स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल राउरकेला किया गया रेफर