झारखंड

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट

न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि झारखंड के वन विभाग में 2011 बैच के अधिकारी सबा आलम अंसारी एक ही समय में पांच महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं.

उन्होंने कहा कि अंसारी जमशेदपुर, सरायकेला और दलमा में डीएफओ तथा जमशेदपुर और चाईबासा में सीएफ के पद संभाल रहे हैं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि डीएफओ के तौर पर खर्च की गई राशि का सुपरविजन सीएफ के पद के रूप में वही कर रहे है, जो चारा घोटाले जैसी स्थिति पैदा करता हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि आठ प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पोस्टिंग लंबित क्यों रखी गई है, जबकि अंसारी जानबूझकर प्रमोशन नहीं ले रहे हैं. बाबूलाल मरांडी ने इसे “जितना बड़ा दुराचारी-उतना बड़ा अधिकारी” का एक और उदाहरण बताते हुए कहा कि राज्य भर के वन विभाग का लगभग आधा फंड उनके अधिकार क्षेत्र में हैं.

यह भी पढ़े: