ऑटो चालक परमिट के नाम अवैध वसूली का लगा रहे आरोप

अवैध वसूली के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो चालक, रांची जिला ऑटो चालक यूनियन के बैनर तले किया जा रहा धरना-प्रदर्शन

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: अवैध वसूली के खिलाफ रांची के ऑटो चालक सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं. रांची जिला ऑटो चालक यूनियन के बैनर तले ऑटों चालकों का यह धरना प्रदर्शन चल रहा है. ऑटो चालक परमिट के नाम अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं. कथित अवैध वसूली का वे ट्रैफिक पुलिस और रांची नगर निगम पर आरोप लगा रहे है.

यह भी पढ़ें: शराब घोटाला मामले में ईडी कार्यालय में रामेश्वर उरांव  के बेटे रोहित उरांव से पूछताछ शुरू, पूर्व मंत्री से पूछताछ कल