संचालन पूर्व आवश्यक तैयारियों का लिया जायजा,गढ़वा ज

गढ़वा पहुंचे राज्य के जेल सहायक महानिरीक्षक तुषार गुप्ता, नगर ऊंटारी कारा का किया निरीक्षण

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा पहुंचे राज्य के जेल  महानिरीक्षक तुषार गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को नगर ऊंटारी उप कारा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का आकलन किया. यह टीम जेल आईजी सुदर्शन मंडल के निर्देश पर नगर ऊंटारी उपकारा जेल संचालन की तैयारियों की समीक्षा करने पहुँची थी. तुषार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने कारा परिसर का निरीक्षण किया तथा न्यूनतम आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर जेल अधीक्षक सह सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार और जेल कर्मियों के साथ विस्तृत विमर्श किया.

निरीक्षण के दौरान तुषार गुप्ता ने निर्देश दिया कि स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जेल संचालन को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. इस अवसर पर प्रोबेशन ऑफिसर चंद्रमौलि सिंह, सेक्शन ऑफिसर आशीष जायसवाल सहित मंडल कारा गढ़वा के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा DC की कार्रवाई लगातार जारी, धान अधिप्राप्ति में अनियमितता पर कंप्यूटर ऑपरेटर को किया कार्य मुक्त