फॉल के ऊपर नदी में देर शाम नहाने के दौरान हुआ हादस
जोन्हा फॉल में डूबने से जल संसाधन विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर अर्णब मुंडा की मौत
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: रांची के जोन्हा फॉल में डूबने से जल संसाधन विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर अर्णब मुंडा की मौत हो गई. 28 वर्षीय अर्णब मुंडा अपने दोस्तों के साथ जोन्हा फॉल घूमने गए थे. जानकारी के अनुसार, देर शाम फॉल के ऊपरी हिस्से में बह रही नदी में स्नान करने के दौरान यह हादसा हुआ.
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अर्णब को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. मामले की सूचना परिजनों को दे दी गई है. अर्णब मुंडा जल संसाधन विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर पदस्थापित थे. उन्होंने बीआईटी मेसरा से बीटेक की पढ़ाई पूरी की थी.
यह भी पढ़ें- सरना पूजा स्थल में लगे सखुआ के पेड़ो को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़े जाने के खिलाफ सरना समिति में आक्रोश