झारखंड

रांची में युवती से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के मामले में सेना का जवान विनय गिरफ्तार, भेजा गया जेल

न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: राजधानी रांची में एक शर्मनाक घटना सामने आई है. युवती से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने से जुड़ा मामला था. जिसमें एक सेना का जवान को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है. बता दें, पीड़िता की शिकायत पर लालपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बीते दिन करमटोली की रहने वाली युवती के साथ अश्लील छेड़खानी हरकत करने को लेकर लालपुर थाना में आवेदन दिया गया था. जिसकी तस्वीर भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज जांच किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस के द्वारा मामले के मुख्य आरोपी जिसकी पहचान विनय के रूप में हुई है को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी हरियाणा के भिवानी जिले के तेलंगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में नामकुम स्थित यूनिट-1 बटालियन राजपुताना रायफल का जवान है. साथ ही वह सेना में पदस्थापित है. मामले की जानकारी आर्मी के यूनिट-1 बटालियन राजपुताना रायफल, नामकुम के कमांडिंग ऑफिसर को भी दे दी गई है.

यह भी पढ़ें: झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर सामने आया JMM केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे का बयान, कहा- 'दोनों सीटें महागठबंधन...'