झारखंड

देश सेवा कर 22वर्षों बाद सेवानिवृत्त होकर वापस गांव लौटने पर आर्मी जवान बलदेव उरांव का हुआ भव्य स्वागत

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: देश की सीमाओं पर 22 वर्षों तक निष्ठा,साहस और अनुशासन के साथ सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए आर्मी जवान बलदेव उरांव का सोमवार को भरनो प्रखंड के ब्लॉक चौक,खरवा गढ़ा और लाल टोली गांव में भव्य स्वागत किया गया.सुरक्षित घर वापसी पर उनके सम्मान में सबसे पहले भरनो ब्लॉक चौक पर परिजनों,मित्रों एवं ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं से लादकर जोरदार अभिनंदन किया गया.इसके बाद लालटोली गांव में फिर खरवा गढ़ा के समीप उसका पारंपरिक तौर पर भव्य स्वागत किया गया.इस दौरान खूब आतिशबाजी भी की गई.घर पहुंच पर पत्नी दीनू उरांव ने अपने पति का पैर धोए,फिर तिलक लगाकर आरती उतारकर आशीर्वाद लिया.बताते चलें कि भरनो प्रखंड के लालटोली गांव निवासी बलदेव उरांव भारतीय सेना में(हवलदार ) के पोस्ट में रहते हुए देश की सीमाओं पर विभिन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपनी सेवाएं दीं.उनके स्वागत के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति और गर्व का माहौल देखने को मिला.लोगों ने उन्हें देश का सच्चा सपूत बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

इस अवसर पर सेवानिवृत्त आर्मी जवान बलदेव उरांव ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्हें देश सेवा का अवसर मिला. उन्होंने कहा कि 22वर्षों तक सीमा पर रहकर देश की सेवा की,अब सेवानिवृत्ति के बाद अपने गांव लौटकर समाज और गांव के विकास के लिए कार्य करूंगा.उन्होंने युवाओं से भी सेना सहित अन्य क्षेत्रों में देश सेवा के लिए आगे आने की अपील की.स्वागत समारोह में पत्नी दीनू उरांव,जशवंत भगत,मंजूर आलम,शिव केशरी, विश्वनाथ उरांव,शिबू उरांव, कपिल गोप,देवराज सिंह, रिंकू केशरी,कमलेश धान, मुरल राम,पीके सिंह,भरत उरांव,अन्थोनी उरांव,सहिंद्र उरांव,पुनई उरांव,दिनेश पहान,सुजीत रवि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शुभचिंतक उपस्थित थे. सभी ने सेवानिवृत्त जवान के सम्मान में उत्साहपूर्वक भाग लिया और उनके योगदान को सराहा.

यह भी पढ़ें: गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए कंचन जयसवाल बनाई गईं भाजपा समर्थित उम्मीदार