2029 तक टीबी मुक्त झारखंड का लक्ष्य: डॉ इरफान अंस

राष्ट्रीय यक्ष्मा दिवस पर 76 मेडिकल अफसरों को दिया गया नियुक्ति पत्र

न्यूज11 भारत  रांची/डेस्क: नामकुम स्थित आईपीएच सभागार में राष्ट्रीय यक्ष्मा दिवस सह नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी मौजूद रहे. इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ इरफान अंसारी ने 76 मेडिकल ऑफिसरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया तथा टीबी चैंपियन, सहिया और बेहतर कार्य करने वाले एनजीओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. साथ ही सभी जिलों के लिए टीबी जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया गया.

अपने संबोधन में मंत्री डॉ अंसारी ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार मेडिकल कॉलेजों की स्थापना कर रही है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार टीबी उन्मूलन को लेकर गंभीर है और वर्ष 2029 तक झारखंड को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है. 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में टीबी के क्षेत्र में लगभग साढ़े नौ लाख लोगों की जांच की गई थी, जबकि इस वर्ष 12 लाख लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है, जो राज्य की लगभग तीन प्रतिशत आबादी है. कार्यक्रम के जरिए राज्य के सभी जिलों में टीबी जागरूकता कार्यक्रम चलाने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का संकल्प लिया गया. ये भी पढ़ें- एक बार फिर बरामद हुई नीदरलैंड के LSD ड्रग्स की खेप, दोनों आरोपियों को पुलिस ने लिया रिमांड में