झारखंड हाई कोर्ट ने उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पे

उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में आरोपी विशम कुमार को अग्रिम जमानत

न्यूज़11 भारत  रांची/डेस्क: झारखंड हाई कोर्ट ने उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के आरोपी विशम कुमार को बड़ी राहत देते हुए अग्रिम जमानत प्रदान की है. विशम कुमार पर अभ्यर्थियों तक परीक्षा का प्रश्नपत्र पहुंचाने की साजिश में शामिल होने का आरोप है. यह मामला तमाड़ थाना कांड संख्या 21/2026 से जुड़ा है. जांच के दौरान रंगमाटी में पुलिस की छापेमारी में एक साथ 164 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. उस कार्रवाई के बाद से पुलिस विशम कुमार की तलाश कर रही थी.

जांच एजेंसियों के अनुसार, विशम कुमार पर संगठित सॉल्वर गैंग से जुड़े होने का भी आरोप है. मामले में राहत के लिए उन्होंने पहले निचली अदालत का रुख किया था, जहां से उन्हें कोई राहत नहीं मिली थी. इसके बाद उन्होंने झारखंड हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की, जिस पर सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी. इस बहुचर्चित मामले में पुलिस अब तक करीब 2,400 पृष्ठों की चार्जशीट अदालत में दाखिल कर चुकी है.

यह भी पढ़ें- जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर आंदोलन तेज, छात्रों ने जारी किया विस्तृत मांगपत्र