झारखंड

पंडरा की एक शराब दुकान के शटर में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, वारदात में कोई नुकसान नहीं

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: राजधानी रांची में आगजनी की दो घटनाएं सामने आयी हैं. रांची के निवारणपुर में आरएसएस कार्यालय में पेट्रोल बम से हमले के बाद आगजनी की एक और घटना सामने आई है. यह घटना पंडरा ओपी इलाके में हुई है. पंडरा स्थित शराब दुकान के शटर में आग लगाई गयी. हालांकि इस घटना में दुकान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. स्कूटी से आए शख्स ने शटर पर पेट्रोल डालकर वाइन शॉप में आग लगाई. आगजनी की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि स्कूटी पर आए युवक ने पहले तीन बोतल पेट्रोल दुकान के शटर पर छिड़का. इसके बाद तीन बार प्रयास करने के बाद वह आग लगाने में सफल हुआ. इसके बाद वह अपनी स्कूटी से भाग निकला. घटना बुधवार के अहले सुबह की है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: कलेजे के टुकड़े के लिए दर-दर भटक रही बूढ़ी मां, 3 साल से लापता बेटे की तलाश में चैनपुर थाने से लगाई न्याय की गुहार