झारखंड
रांची के हिंदपीढ़ी में नशे के खिलाफ चलाया गया अभियान, भारी मात्रा में नशे के सामान और नकद बरामद
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: अभी की बड़ी खबर रांची के हिंदपीढ़ी से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि हिंदपीढ़ी इलाके में एएसपी कोतवाली के नेतृत्व में नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया. इस अभियान में कुल चार थाने की पुलिस लगी हुई थी. वही इस अभियान के दौरान की गई छापेमारी में पुलिस को मौके से भारी मात्रा में नशे के सामान और नकद बरामद हुए है.
पुलिस को इलाके से ब्राउन शुगर, गांजा, नशीले इंजेक्शन सहित कई नशीले ड्रग्स भी बरामद हुए हैं. वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया है. खबर यह भी सामने आ रही है कि इलाके में ड्रग्स का सेवन करने के लिए बदमाश प्लास्टिक के टेंट का प्रयोग कर रहे थे.