हुसैनाबाद में चलाई गई एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, वाहनों की सघन जांच की गयी
विकास कुमार /न्यूज11 भारत पलामू/डेस्क: पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान क्षेत्र से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई.अभियान के तहत पुलिस द्वारा दोपहिया वाहनों के आवश्यक कागजात, डिक्की और हेलमेट की जांच की गयी.
वहीं चारपहिया वाहनों की विशेष रूप से डिक्की और काले शीशे (ब्लैक फिल्म) की जांच की गई. जांच के दौरान कई वाहनों पर लगे अवैध ब्लैक फिल्म को मौके पर ही पुलिस द्वारा हटाया गया. पुलिस ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और बिना वैध कागजात के वाहन न चलाएं. प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चलाया जा रहा हैं जो आगे भी जारी रहेंगे.
यह भी पढ़ें: चांडिल में पिछले 15 घंटे से बिजली गुल, ग्रामीण परेशान