झारखंड
FJCCI के प्रतिनिधिमंडल ने नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार से की शिष्टाचार भेंट
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: आज FJCCI के प्रतिनिधिमंडल ने नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार से शिष्टाचार भेंट कर राज्य में भवन नियमितीकरण योजना बिल लाने के लिए उनका अभिनंदन किया एवं राज्यवासियों की ओर से आभार जताया. इस अवसर पर FJCCI द्वारा कुछ आवश्यक संशोधनों का सुझाव भी दिया गया जैसे योजना का दायरा बढ़ाकर 15 मीटर ऊंचाई एवं 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल तक के भवनों को शामिल करना, योजना की अवधि का विस्तार करना एवं प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाना, ताकि अधिकतम लोग इस योजना से लाभान्वित हो सकें. साथ ही, पूर्व में निर्मित वेयरहाउस (टेम्परेरी शेड) को भी नियमों में सरलीकरण कर, इस योजना के दायरे में शामिल करने का आग्रह किया गया. ये भी पढ़ें- राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी पहुंचे रांची