पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र
प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह :-बरवाडीह प्रखंड के छेचा अंतर्गत पीएमश्री मध्य विद्यालय होरिलॉग में पदस्थापित सहायक अध्यापक अमित कुमार के सहायक आचार्य के रूप में चयन होने के बाद प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना किए जाने के बाद उनके सम्मान में विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिवार के द्वारा किया गया. विदाई समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय जिला परिषद की सदस्य संतोषी कुमारी विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह उर्फ पिंटू कांग्रेस प्रदेश सचिव रवींद्र राम समेत प्रधानाध्यापक नंददेवराम सेवानिवृत शिक्षक सुरेश राम पूर्व मुखिया हुलास सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए.
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करके की गई इसके बाद अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की विधि शुरुआत की गई. कार्यक्रम की शुरुआत के बाद स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक और विदाई गीत प्रस्तुत करते हुए पूरे कार्यक्रम को भावुक और गमगीन बना दिया गया. इस दौरान कई छात्र-छात्राएं भावुक हो गया और उन्हें शिक्षक अमित कुमार भी भावुक हों गये.
विदाई समारोह को संबोधित करते हुए अमित कुमार ने कहा कि विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में काम करते हुए 18 साल से अधिक समय उन्होंने दिया जहाँ इस दौरान उन्हें हर वक्त बेहतर करने और बेहतर सीखने अवसर मिला जिसमें प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षाकर्मी विद्यालय प्रबंधन समिति और बच्चों का भरपूर सहयोग मिला जो पूरे परिवार के रूप में है विद्यालय को छोड़ने का मन नहीं पर जीवन कैसे पड़ाव में बेहतर करने के साथ सरकार के नियमों का पालन करना दायित्व भी है. वहीं जिला परिषद संतोषी ने कहाँ की अमित कुमार के कार्य व्यवहार और विद्यालय के प्रति समर्पणके बदौलत आज उनका चयन सहायक अध्यापक से सहायक आचार्य के रूप में और उनके व्यवहार का परिणाम है कि आज इस विद्यालय में विदाई समारोह में हर एक छात्र-छात्राएं और शिक्षा कर्मी भावुक है जो अमित कुमार के लिए एक बड़ी पूंजी के रूप में है.
वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक ननदेव राम ने कहा कि अमित कुमार के सहयोग और विद्यालय के प्रति समर्पण के बदौलत आज हमारा विद्यालय पीएम श्री विद्यालय बनाकर पूरे राज्य में अपना नाम रोशन कर रहा है अमित कुमार ने सहायक अध्यापक से बढ़कर अपनी सेवा विद्यालय को दी है जिसका परिणाम है कि यहां के बच्चों के साथ-साथ पूरा विद्यालय परिवार उनके विद्यालय छोड़ जाने से काफी दुखी और भावुक है. विदाई समारोह के दौरान विद्यालय परिवार के साथ-साथ स्कूली बच्चों के द्वारा अमित कुमार और उनकी पत्नी राधा कुमारी को उपहार भेंट करके सम्मानित करते हुए विदाई दी गई. मौके पर कार्यक्रम का संचालन एस बारला, राजेद्र कुमार ,राजेश कुमार महताब आलम अमरेंद्र कुमार अजित सिन्हा शशि मंडल दिलेश यादव संजय सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन